उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF देहरादून और मंगलौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लंढौरा क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो HF Deluxe बाइक भी कब्जे में ली, जबकि आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए।
जांच में बरामद दवाइयों को प्रतिबंधित नशीली श्रेणी का पाया गया। मामले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों में फारुख निवासी बहादराबाद की पहचान हुई है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
उत्तराखण्ड STF का कहना है कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशे के कारोबारियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
शेखर चन्द सुयाल (एस पी देहात )
Reported By: Arshad Hussain












Discussion about this post