मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा इससे युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post