
देहरादून में मंगलवार को विजय दिवस की 54वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया द्वारा शौर्य स्थल पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल, मेजर जनरल रोहन आनंद सहित थल, वायु एवं नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने 1971 के भारत-पाक युद्ध की ऐतिहासिक विजय को स्मरण करते हुए कहा कि यह भारतीय सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जिसने बांग्लादेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने सशस्त्र बलों के शौर्य, रणनीति और समर्पण की सराहना करते हुए शहीदों एवं उनके परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए सतत प्रतिबद्धता का आह्वान किया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post