देहरादून में फिक्की एफ.एल.ओ. द्वारा आयोजित दो दिवसीय फिक्की एफ.एल.ओ. सम्मेलन 2026 में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन की थीम “सशक्त बनाने की शक्ति” रही।
मंत्री जोशी ने कहा कि महिला नेतृत्व वाला विकास उत्तराखंड की ग्रामीण और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है। स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी अभियान, जैविक खेती, मिलेट्स, डेयरी और एग्री-प्रोसेसिंग के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से परिवार, गांव और देश सशक्त होगा। मंत्री जोशी ने इस दिशा में फिक्की एफ.एल.ओ. की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में फिक्की एफ.एल.ओ. की चेयरपर्सन डॉ. गीता खन्ना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post