इसे भी पढ़ें
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए देहरादून–मसूरी मार्ग पर वैली ब्रिज को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नए पुल के निर्माण से पहले अस्थायी वैली ब्रिज को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि अप्रैल से पर्यटन सीजन शुरू होने के कारण मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा, इसलिए लोक निर्माण विभाग और वन विभाग को समन्वय बनाकर जल्द टेंपरेरी ब्रिज निर्माण शुरू करना चाहिए, ताकि यात्रियों और पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post