
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. बहुगुणा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पहाड़ की पगडंडियों से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे तथा केंद्र सरकार में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाए।
मंत्री जोशी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने सदैव राज्य हित में कार्य किया और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन और कार्यशैली समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post