
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कुमाऊं दौरे के दौरान आज अल्मोड़ा जनपद के दन्या बाजार पहुंचकर पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल स्व. विपिन चंद्र जोशी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंत्री जोशी ने जनरल जोशी के अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा को स्मरण करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनरल विपिन चंद्र जोशी ने भारतीय सेना को मजबूती प्रदान करने के साथ ही उत्तराखंड की वीर परंपरा को देशभर में गौरवान्वित किया। उनकी देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post