सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग की बैठक में प्रदेशभर में सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णोद्धार और शहीद द्वारों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6 भव्य शहीद द्वार और स्मारकों के निर्माण को मंजूरी दी।
मंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने, आधुनिक डिजाइन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि ये स्मारक शहीदों के बलिदान को समर्पित होंगे और नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे।
ये शहीद द्वार अल्मोड़ा, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जनपदों में वीर सैनिकों की स्मृति में बनाए जाएंगे, जो प्रदेश के सैनिकों के प्रति सम्मान और सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
Reported By: Arun Sharma











Discussion about this post