देहरादून में भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद के तत्वावधान में खेल, शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल एवं विधायक खजान दास ने किया।
महोत्सव में वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, पिठू तथा एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में ब्लॉक स्तर से चयनित विजेता टीमों ने प्रतिभाग किया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का माध्यम है। राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया विजन से प्रेरित बताते हुए कहा कि इस आयोजन से गांव-गांव की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में खेल विभाग के अधिकारी, कोच एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post