मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ढालवाला में ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और सेवाभाव का महत्व समझाने पर जोर दिया और कहा कि शिक्षा केवल रोजगार तक सीमित नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण और मानव उत्थान भी है।
मुख्यमंत्री ने वार्षिकोत्सव की थीम “सोल ऑफ इंडियन कल्चर” को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति सभी संस्कृतियों की जननी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है और युवाओं को रोजगार व स्टार्टअप के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
धामी ने महिला समूहों और हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से छोटे समूहों को बाजार उपलब्ध कराने, सख्त नकल विरोधी कानून के बाद 26 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने और राज्य के समग्र विकास में नवाचार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post