देहरादून जनपद में 18 मार्च 2026 को सुबह करीब 9:45 बजे से एक के बाद एक आपदा संबंधी घटनाओं की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल आईआरएस (Incident Response System) को सक्रिय करते हुए अधिकारियों को कंट्रोल रूम में तैनात कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया।
हर्बटपुर (विकासनगर) क्षेत्र में भूकंप से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है। वहीं ऋषिकेश के चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में बम ब्लास्ट की घटना तथा त्रिवेणी घाट पर जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति में भी टीमें सक्रिय हैं।
इसके अलावा मसूरी में अतिवृष्टि के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से वाहन दुर्घटना और कालसी ब्लॉक के लालढांग पुल के पास सड़क हादसे में भी राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन सभी प्रभावित क्षेत्रों में समन्वय बनाकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post