
देहरादून में होने वाले विरासत महोत्सव में कई नए कार्यक्रम जोड़े गए हैं।
हर साल की तरह इस साल भी देहरादून में विरासत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार संस्कृति मंत्रालय इससे महोत्सव में सहयोग करते हैं और राज्यपाल इस महोत्सव का उद्घाटन करते हैं। आयोजकों ने कहा कि इस बार विरासत में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। इस बार फेस्टिवल में पंडित एम. कृष्णा, राहुल देशपांडे, महेश काले जैसे बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को बड़े वेन्यू पर शिफ्ट किया गया है। एम्फी थिएटर में 25 थिएटर के कार्यक्रम होंगे। क्लासिकल म्यूजिक और डांस का एक्सपीरियंस ऑडिटोरियम में होगा, जबकि बाहर ओपन में भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल किया जा सके। इस बार विरासत में लिटरेचर फेस्टिवल भी होगा, जिसमें बाहर से आठ गैलरीज आ रही हैं। साथ ही उत्तराखंड के लोकल आर्टिस्टों को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा।
आर के सिंह, संस्थापक विरासत
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post