उत्तराखंड विधानसभा का आगामी सत्र गैरसैंण में आयोजित किए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार गैरसैंण में विधानसभा सत्र कराने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में कैबिनेट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत कर चुकी है, हालांकि अंतिम निर्णय अभी होना बाकी है।
वहीं, चुनावी वर्ष को देखते हुए गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किए जाने को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके जरिए सरकार विशेष रूप से पर्वतीय जिलों के मतदाताओं तक संदेश पहुंचाने का प्रयास कर सकती है।
28 अक्टूबर तक होना है विधानसभा सत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि 28 अक्टूबर तक विधानसभा का सत्र कराया जाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द बैठक की जाएगी और आगामी कैबिनेट बैठक के बाद सत्र को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद विधानसभा सत्र की तारीख और स्थान को अंतिम रूप देगी।
गौरतलब है कि गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया जा चुका है। ऐसे में विधानसभा सत्र को गैरसैंण में आयोजित किए जाने की स्थिति में पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर भी सदन में चर्चा होने की संभावना है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post