हल्द्वानी का बनभूलपुरा क्षेत्र एक बार फिर से बड़ी चर्चाओं में है, जहां आज तड़के NIA की टीम ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि इनका संपर्क किसी बड़े आतंकी गिरोह से था और हाल ही में देश में हुई बम ब्लास्ट की घटना में भी यह लोग शामिल हो सकते हैं।
इनमें एक मौलाना भी शामिल है जिसका नाम मोहम्मद आसिम है जो बिलाली मस्जिद (बनभूलपुरा लाइन न0 8) में मौलाना है, जो पिछले 4 सालों से यहां मस्जिद में नमाज पढ़ता था इसके साथ ही बच्चों को उर्दू भी पढ़ाता था, ये मौलाना उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है जिसके बाद NIA की टीम इन दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पूछताछ के बाद ही ये पता चलेगा कि क्या इन लोगों का आतंकी गिरोह से संपर्क है, और यह किस बड़ी घटना में शामिल थे हालांकि स्थानीय पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post