
ऑर्थो चिकित्सक द्वारा मरीजों से की जा रही लूट को लेकर सीएमएस को चेताया विकासनगर- उप जिला चिकित्सालय, विकासनगर में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.सौरभ गुप्ता द्वारा मरीजों से की जा रही लूट एवं मेडिकल बनाने में कई गुना अधिक फीस वसूलने के मामले में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार के नेतृत्व में सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान को आगाह करने हेतु घेराव किया | पंवार ने कहा कि आए दिन डॉ. गुप्ता की शिकायतें आ रही हैं तथा दो-तीन दिन पहले एक व्यक्ति से मेडिकल बनाने के नाम पर ₹1000 वसूलने तथा उनके द्वारा अपने व्यवहार में परिवर्तन नहीं किए जाने को लेकर मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भारी नाराजगी जताई गई | पंवार ने कहा कि इतने भारी भरकम वेतन- भत्ते लेने के बावजूद भी गरीब मरीजों से लूट की जानी निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है | सीएमएस डॉ. चौहान ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में डॉ. गुप्ता द्वारा कोई अनियमितता नहीं की जाएगी| मोर्चा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही डॉ. गुप्ता द्वारा अपने व्यवहार में परिवर्तन नहीं किया गया तो अस्पताल में ताला लगा दिया जाएगा |
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post