गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के सतत प्रयासों से रामनगर क्षेत्र की वर्षों पुरानी रेल मांग अब पूरी होने जा रही है।
सांसद अनिल बलूनी ने विगत जनवरी माह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया था। उनके इस प्रयास को अब सफलता मिली है। इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।
पीरुमदारा को भी मिली बड़ी राहत
रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी राहत भरी खबर है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव पीरुमदारा में प्रारंभ हो गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल रही है और क्षेत्रवासी इसका लाभ उठाने लगे हैं।
विकास को मिलेगी नई गति
यह दोनों निर्णय न केवल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हैं, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देंगे। इससे पूरे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post