मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने अब ट्रैफिक वॉलिंटियर्स की मदद लेनी शुरू की है। पुलिस ने 12 वॉलिंटियर्स को ट्रैफिक पुलिस में शामिल किया है। जिन्हें पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने भद्राकाली पुलिस चौकी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान टी-शर्ट, टोपी और आईडी कार्ड वितरित किए हैं। इस दौरान का पुलिस कप्तान ने वॉलिंटियर्स को लगन और जोश के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देने के लिए निर्देशित किया। कहा कि यात्रा के समापन पर सभी ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को सम्मानित भी किया जाएगा।
वॉलिंटियर्स ने पुलिस को वादा किया कि वह पुलिस कर्मियों से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन ट्रैफिक चलाने में करके दिखाएंगे। पुलिस कप्तान के हाथों ड्रेस मिलने पर वॉलिंटियर्स काफी खुश और गदगद नजर आए हैं। यज सभी वॉलिंटियर्स थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन, ब्रह्मानंद मोड़, भद्रकाली, मधुबन आश्रम चौक व अन्य स्थानों पर ट्रैफिक चलाने में अपनी सेवा देंगे।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post