
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास में अधीनस्थ रेशम कार्मिक सेवा संघ, उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने समूह ‘ग’ के फील्ड स्तरीय तकनीकी सेवा संवर्गीय पदों, प्रदर्शक (रेशम) एवं निरीक्षक (रेशम) पर सेवारत कार्मिकों की मांगों के सम्बंध में मंत्री से वार्ता की। कैबिनेट मंत्री ने इस पर उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्यवाही की जाऐगी।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post