Friday, September 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

‘अंगदान–महादान’ का संदेश, एम्स ऋषिकेश में वॉकाथॉन और अंगदाता परिवारों का सम्मान

Crime Patrol by Crime Patrol
August 4, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
AIIMS
5
VIEWS

16वें राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के अंग प्रत्यारोपण विभाग ने मोहन फाउंडेशन के सहयोग से अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंगदान और देहदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा अंगदाता परिवारों के अमूल्य योगदान का सम्मान करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः गंगा तट स्थित आस्था पथ पर आयोजित अंगदान जागरूकता वॉकाथॉन एवं फ्लैग मार्च से हुई। इसका शुभारंभ एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह ने किया। वॉकाथॉन में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “अंगदान–महादान” का संदेश आमजन तक पहुंचाया। इस अभियान ने स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों का भी ध्यान आकर्षित किया।

अंगदान जागरूकता अभियान के तहत अंग प्रत्यारोपण विभाग, मोहन फाउंडेशन और लोक निर्माण विभाग (PWD) के संयुक्त प्रयास से जानकी सेतु को हरे रंग की रोशनी से प्रकाशित किया गया। हरा रंग विश्वभर में अंग एवं ऊतक दान का प्रतीक माना जाता है। उत्तराखंड में पहली बार अंगदाता परिवारों के सम्मान में किसी प्रमुख सार्वजनिक स्थल को इस प्रकार हरित रोशनी से सजाया गया, जिसे राज्य में अंगदान अभियान की ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2025-26 के जीवित किडनी दाताओं, मृतक अंगदाता परिवारों तथा देहदान करने वाले परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उनके साहस, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

इसे भी पढ़ें

Pritam Singh

UPI शुल्क को लेकर सियासत तेज, प्रीतम सिंह ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

September 18, 2026
pledge

गढ़वाल विश्वविद्यालय में नशामुक्ति की शपथ, 200 विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

September 18, 2026
Meeting

उत्तरकाशी में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

September 18, 2026
Cultural Festival

बद्रीनाथ में 19-20 सितंबर को होगा देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव

September 18, 2026

इस अवसर पर प्रो. डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि अंगदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। उन्होंने लोगों से अपने परिवार के साथ इस विषय पर चर्चा करने और अंगदान का संकल्प लेने की अपील की।

अंग प्रत्यारोपण विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि एम्स ऋषिकेश उत्तराखंड में मृतक अंगदान कार्यक्रम को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जन-जागरूकता अभियान, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण तथा समाज की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से राज्य में अंगदान की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

वहीं, डॉ. अंकुर मित्तल ने कहा कि अंगदान केवल चिकित्सा का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस जीवनदायी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

सीएम धामी ने कांवड़ यात्रा में सेवा देने वाले सफाईकर्मियों और पुलिस जवानों का किया सम्मान

Next Post

SIR अभियान को लेकर कांग्रेस अलर्ट, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति

Next Post
Congress

SIR अभियान को लेकर कांग्रेस अलर्ट, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति

Kanwa

हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों की बढ़ी भीड़, रुड़की से नारसन तक गूंजे 'बोल बम' के जयकारे

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Meet

दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

6 months ago
Petrol

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: तेल कंपनियां

4 months ago
Ganesh Godiyal

बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

7 months ago
Abhinav Shah

Dehradun के रेंजर ग्राउंड में 21 फरवरी से ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य आयोजन

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • UPI शुल्क को लेकर सियासत तेज, प्रीतम सिंह ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय में नशामुक्ति की शपथ, 200 विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
  • उत्तरकाशी में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Pritam Singh

UPI शुल्क को लेकर सियासत तेज, प्रीतम सिंह ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

September 18, 2026
pledge

गढ़वाल विश्वविद्यालय में नशामुक्ति की शपथ, 200 विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

September 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol