हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश सिंह नेगी ने विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय के साथ ऑनलाइन संवाद भी आयोजित किया गया। संवाद में विकसित भारत यूथ डायलॉग, नशा मुक्त भारत और युवा कनेक्ट कार्यक्रमों के तहत अधिक से अधिक युवाओं को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने का संकल्प लिया गया।
परिसर को नशामुक्त रखने पर जोर
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर को नशामुक्त बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। स्पष्ट किया गया कि परिसर में किसी भी प्रकार का नशा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. राकेश सिंह नेगी ने कहा कि भारत के विकास और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा सहित सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post