
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 28, 29 और 30 मई को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। दौरे का मुख्य फोकस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में संगठन की व्यापक समीक्षा करेंगे। उन्होने बताया कि दौरे से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऑडियो ब्रिज के जरिए सभी पूर्व और वर्तमान मंडल व जिला अध्यक्षों से संवाद किया था, उस संवाद के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन कहां खड़ा है, और कहां कमजोर है इसपर भी ध्यान देने के निर्देश दिये थे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बताया कि नितिन नबीन द्वारा निर्देश के बाद सभी जिलों औरत मंडलों में संगठनात्मक बैठकें शुरू हो चुकी हैं। जानकारी देते हुए दीप्ती ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन दिन के प्रवास में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रिमंडल, विधायकों, दायित्वधारियों और जिला अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर तक की बैठकें लेंगे।
दीप्ती रावत, भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री, भाजपा।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post