
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय, देहरादून में उत्तरी क्षेत्र पुलिस समन्वय समिति (NRPCC) की 12वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखण्ड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
बैठक का उद्देश्य उत्तरी राज्यों के बीच पुलिस सहयोग को सुदृढ़ करना और मादक पदार्थ तस्करी, साइबर अपराध, आपदा प्रबंधन, सोशल मीडिया दुष्प्रचार तथा भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर साझा रणनीति बनाना था।
डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि इस बैठक से उत्तरी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत करने में नई दिशा मिलेगी। अधिकारियों ने अपने अनुभव व सर्वोत्तम कार्यप्रणालियाँ साझा करते हुए बेहतर समन्वय के लिए ठोस सुझाव दिए।
डीजीपी दीपम सेठ
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post