राज्य आंदोलनकारी जोत सिंह बिष्ट ने अपनी गणना अपने गांव अभियान मुहिम के तहत उत्तराखंड में 24 अप्रैल से 25 मई के बीच होनी वाली आगामी जनगणना में अपने प्रवासी लोगों से अपने मूल निवास पहुँचने की अपील की है।
राज्य अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जोत सिंह बिष्ट ने बताया पहाड़ से लगातार हो रहे पलायन के चलते उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र उत्तरकाशी, चमोली,टिहरी, अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर, सहित कई इलाकों में आंकड़ों के हिसाब से भारी गिरावट देखने को मिली है। जनगणना बाद राज्य के पर्वतीय जिलों में जनसंख्या में कमी से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं में कमी आना सम्भव है। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों का विकास अवरुद्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा आगामी जनगणना के बाद राज्य के पर्वतीय जिलों का जो परिदृश्य उभरकर आना संभावित है उस पर अभी से चर्चा करना और राज्य के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम सभी को जिम्मेदारी समझनी होगी।
जोत सिंह बिष्ट, मुख्य संयोजक अपनी गणना अपने गांव अभियान उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post