Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश में बढ़ा मरीजों का भरोसा, 2025 में ओपीडी संख्या 7.89 लाख के पार

एम्स ऋषिकेश में अत्याधुनिक तकनीक और किफायती उच्च स्तरीय इलाज का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते भरोसे के चलते वर्ष 2025 में ओपीडी में 7 लाख 89 हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया।

Crime Patrol by Crime Patrol
April 17, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
AIIMS Rishikesh
2
VIEWS

एम्स ऋषिकेश में अत्याधुनिक तकनीक और किफायती उच्च स्तरीय इलाज का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते भरोसे के चलते वर्ष 2025 में ओपीडी में 7 लाख 89 हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। वहीं स्थापना से लेकर 31 मार्च 2026 तक ओपीडी में कुल मरीजों की संख्या 63 लाख 13 हजार से अधिक पहुंच चुकी है।

साल 2013 में मैनुअल रजिस्ट्रेशन से शुरू हुआ ओपीडी सेवाओं का सफर अब पूरी तरह डिजिटल हो चुका है। पहले जहां मरीजों का नाम रजिस्टर में दर्ज किया जाता था, वहीं अब कंप्यूटर आधारित पंजीकरण और ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा उपलब्ध है। इससे मरीज घर बैठे डॉक्टर से परामर्श के लिए समय ले सकते हैं।

संस्थान में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 2500 से 2700 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जिसमें इमरजेंसी सेवाएं भी शामिल हैं। खास बात यह है कि यहां केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल से भी मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

पिछले 5 वर्षों में ओपीडी का ग्राफ
2021 – 4,90,495
2022 – 6,20,654
2023 – 6,80,075
2024 – 7,42,963
2025 – 7,89,187
कुल (5 वर्ष) – 33,23,374

आईपीडी में भी बढ़ोतरी
2021 – 46,492
2022 – 57,628
2023 – 62,363
2024 – 68,855
2025 – 74,156
कुल (5 वर्ष) – 3,09,494

आईपीडी (भर्ती मरीजों) की कुल संख्या भी अब 4 लाख 77 हजार से अधिक हो चुकी है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि एम्स ऋषिकेश अब क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के लिए भी एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बन चुका है।

’’ओपीडी सेवाओं के माध्यम से हम राज्य में सबसे अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। मौजूदा समय में संस्थान में दैनिक तौर पर 36 से अधिक विभागों की ओपीडी संचालित हो रही हैं। इनमें जनरल ओपीडी के अलावा विभिन्न विभागों की सुपरस्पेशिलिटी ओपीडी सेवाएं भी शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन कई विभागों के आफ्टरनून क्लीनिक भी संचालित कर रहा है। इन सुविधाओं से प्रतिदिन हजारों रोगी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
——प्रो. बी. सत्या श्री, चिकित्सा अधीक्षक, एम्स ऋषिकेश।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं की वजह से एम्स ऋषिकेश एक मानक संस्थान के रूप में अपनी विशिष्ट पहिचान बना चुका है। रोगी का भरोसा और उम्मीद हमारे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। ओपीडी सेवाओं का उद्देश्य रोगियों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। संस्थान द्वारा तकनीक आधारित टेलिमेडिसिन ओपीडी सेवा भी संचालित की जा रही है। इससे दैनिक तौर पर दूर-दराज के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
—–प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स ऋषिकेश।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

चारधाम यात्रा से पहले गंगोत्री धाम में तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Next Post

उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा खुलासा: करोड़ों की साइबर ठगी, 15 म्यूल खाते चिह्नित

Next Post
Crime

उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा खुलासा: करोड़ों की साइबर ठगी, 15 म्यूल खाते चिह्नित

Khajan Das

बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलू रौतेली और बौना पेंशन, मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Uttarakhand

उत्तराखंड : पच्चीस वर्षों बाद—राज्य की थकी हुई धड़कन का सूक्ष्म परीक्षण

10 months ago
Agriculture

असम दौरे पर कृषि मंत्री, चाय उद्योग की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

4 months ago
Haridwar

हरिद्वार: जिला योजना बैठक में विपक्ष का हंगामा

5 months ago
Election

देहरादून में IMA के चुनाव सम्पन्न, डॉ महेश कुड़ियाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol