Friday, July 31, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home अपराध

उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा खुलासा: करोड़ों की साइबर ठगी, 15 म्यूल खाते चिह्नित

एसटीएफ की रडार पर प्रदेश में संचालित लगभग 2200 संदिग्ध म्यूल बैंक खाते हैं। सभी खाताधारकों की पहचान, बैंक अभिलेखों की जांच, मोबाइल नंबरों के विश्लेषण कर सत्यापन का अभियान किया जा रहा है।

Crime Patrol by Crime Patrol
April 17, 2026
in अपराध, उत्तराखंड, पुलिस
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Crime
1
VIEWS

एसटीएफ उत्तराखंड ने म्यूल खातों पर प्रहार करते हुए 15 खातों को चिह्नित किया है। इन खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ की रडार पर प्रदेश में संचालित लगभग 2200 संदिग्ध म्यूल बैंक खाते हैं। सभी खाताधारकों की पहचान, बैंक अभिलेखों की जांच, मोबाइल नंबरों के विश्लेषण कर सत्यापन का अभियान किया जा रहा है। आने वाले दिनों में और साइबर ठगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आपरेशन प्रहार अभियान के तहत एसटीएफ के अंतर्गत 12 टीमें गठित कर साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों का वृहत स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

15 संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की जांच

इसके तहत एसटीएफ की एक टीम डिजिटल साक्ष्यों, बैंक अभिलेखों एवं तकनीकी जांच के आधार पर साइबर अपराधियों की ओर से उपयोग किए जा रहे 15 संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की जांच की गई।

जांच के दौरान नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) व इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (आइ4सी) पोर्टल से प्राप्त शिकायतों और बैंक खातों के सत्यापन में यह पाया गया कि कई बैंक खाते साइबर अपराधियों की ओर से धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को प्राप्त करने, स्थानांतरित करने एवं छिपाने के लिए उपयोग किए जा रहे हैं।

इनमें से एक खाते में लगभग 1.53 करोड़ की ठगी से संबंधित 28 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अन्य खातों में भी लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन एवं बहुसंख्यक शिकायतें दर्ज हैं। प्रमुख रूप से प्रकाश में आए म्यूल खातों के संबंध में साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें

Meeting

हल्द्वानी में बन सकता है सिल्क पार्क, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कराई फिजिबिलिटी स्टडी के निर्देश

July 30, 2026
Meeting

सीएम धामी ने हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा की, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

July 30, 2026
Police

उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.54 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

July 30, 2026
Sports

उत्तराखंड में खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा, सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026

July 30, 2026

विवेचना के दौरान विभिन्न बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद गिरोह के दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान दानिश अंसारी निवासी मोहल्ला किला, निकट पानी की टंकी, देवबंद उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी सिद्धार्थ विहार कालोनी कंडोली थाना रायपुर और अंकित एन्थोनी निवासी राजीव नगर तरली कंडोली राजपुर रोड रायपुर के रूप में हुई है।

भोले भाले व्यक्तियों को लालच देकर खरीदते थे खाता

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि साइबर ठग भोले-भाले व्यक्तियों को कमीशन, किराया, नौकरी सहित अन्य लालच देकर उनके बैंक खाते खरीदते थे। बाद में उन्हीं खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने एवं आगे ट्रांसफर करने में करते थे। गिरफ्तार साइबर ठगों से पूछताछ की जा रही है।

गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और कई खाताधारकों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ लोग अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, मोबाइल नंबर, सिम कार्ड एवं नेट बैंकिंग सुविधाएं लालचवश अपराधियों को उपलब्ध कराई गईं। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

क्या हैं म्यूल अकाउंट

म्यूल अकाउंट एक ऐसा बैंक खाता है, जिसका इस्तेमाल अपराधी आनलाइन धोखाधड़ी, मनी लांड्रिंग और गैरकानूनी गतिविधियों के पैसों को ट्रांसफर या छिपाने के लिए करते हैं। यह खाता अक्सर किसी अनजान या लालच में आए व्यक्ति के नाम पर होता है, लेकिन इसका उपयोग साइबर ठग करते हैं। जांच में पकड़े जाने पर खाताधारक कानूनी मुसीबत में फंस सकता है।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

एम्स ऋषिकेश में बढ़ा मरीजों का भरोसा, 2025 में ओपीडी संख्या 7.89 लाख के पार

Next Post

बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलू रौतेली और बौना पेंशन, मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Next Post
Khajan Das

बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलू रौतेली और बौना पेंशन, मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Crime

ऑपरेशन प्रहार: फर्जी बिजली अधिकारी बनकर ठगी करने वाला आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Bageshwa

बागेश्वर जनता दरबार में 13 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए समाधान के निर्देश

5 months ago
Dehradun

उत्तराखंड में गौ संरक्षण पर सरकार का बड़ा दावा

3 months ago
रामनगर: बाइक और कार की भीषण टक्कर में युवक की मौत, दो साथी गंभीर घायल

रामनगर: बाइक और कार की भीषण टक्कर में युवक की मौत, दो साथी गंभीर घायल

7 months ago
Women

पहुंच से प्राधिकार तक: नारीशक्ति को अगले दशक का भारत का निर्णायक सुधार बनाना

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • हल्द्वानी में बन सकता है सिल्क पार्क, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कराई फिजिबिलिटी स्टडी के निर्देश
  • सीएम धामी ने हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा की, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
  • उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.54 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

हल्द्वानी में बन सकता है सिल्क पार्क, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कराई फिजिबिलिटी स्टडी के निर्देश

July 30, 2026
Meeting

सीएम धामी ने हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा की, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

July 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol