इसे भी पढ़ें
पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पौड़ी दौरे के दौरान श्रीनगर रोड स्थित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया और कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास तथा 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण कर वहां स्थापित वैज्ञानिक मॉडलों और नवाचार आधारित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने घोषणा की कि कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है तथा सड़क, शिक्षा, खेल, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई विकास योजनाओं से पौड़ी जनपद के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post