मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में जन जन की सरकार–जन जन के द्वार अभियान चलाया जाएगा….यह अभियान 17 दिसम्बर 2025 से अगले 45 दिनों तक प्रदेशभर में संचालित होगा। इसके तहत प्रदेश की विभिन्न न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों में विशेष कैम्प आयोजित कर आम जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाएगा। बता दे कि इस अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण सहित कुल 23 विभाग भाग लेंगे।
वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने बताया कि 45 दिनों तक प्रदेशभर में संचालित होने वाले इस अभियान के तहत कैम्प के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को अपने कामों के लिए विभागों के चक्कर न काटने पड़े उन्हें किसी तरीके की परेशानी ना हो जिसके चलते हैं यह निर्णय लिया गया है। साथ ही जिन स्थानों पर कैंप पूरे नहीं हो पाएंगे उन स्थानों पर इस अभियान की अवधि को भी बढ़ाया जाएगा।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए, जिसके चलते अब राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। वहीं इसको लेकर अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिनका आज राजनीति और समाज में कोई स्टार नहीं बचा कांग्रेस आज उस युवराज के आदेश पर प्रधानमंत्री और उनकी माता जी के खिलाफ अभद्र और गन्दी टिप्पणी कर रही है यह कांग्रेस पार्टी की हताशा को दर्शाता है और यही वजह है कि आज देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post