देहरादून में 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय महासम्मेलन के सम्मान समारोह में 155 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा को “रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ तथा पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित पाठक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। डॉ. अनिल वर्मा के वर्ष 1971 से अब तक 155 बार रक्तदान कर समाज सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता में दिए गए योगदान की सभी ने सराहना की।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post