
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पाबौं विकासखंड के आपदा प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सैंजी, बांकुड़ा, नौठा बाजार और बुरांसी गांव में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
डॉ. रावत ने बताया कि आपदा में आवासीय भवन, दुकानें, गौशालाएं और बुनियादी सुविधाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और संचार सेवाओं को प्राथमिकता से बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। विस्थापन व पुनर्वास के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष कमेटी बनाई गई है जो नुकसान का आंकलन कर मुआवजा प्रक्रिया शुरू करेगी।

भविष्य में आपदा जोखिम को कम करने के लिए वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान से भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कराया जाएगा। साथ ही, विद्यालयों के सुचारू संचालन के निर्देश भी दिए गए हैं। डॉ. रावत ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पूरी मजबूती से क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post