मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड राज्य सरकार पर द्वारा चलाया जा रहा ” जन जन की सरकार – जन जन के द्वार” अभियान की सरहाना करते हुए भाजपा विधायक विनोद चमोली ने बताया कि जनता की अपेक्षाओं पर सरकार का यह अभियान खरा उतर रहा है__ उन्होने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण कई जगह योजनाएं पहुँच नही पाती थी, कई प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पैन कार्ड, पैंशन योजना व तमाम कार्यो के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े इसके समाधान के लिए अब राज्य सरकार अभियान के माध्यम से जनता के घर घर पहुँच रही है…
उन्होने यह भी बताया की यह अभियान 45 दिनों तक चलाने का निर्णय लिया गया था लेकिन इस अभियान को और आगे बढ़ाने के लिए भी चर्चा की जा रही, वही अभी यह अभियान राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरा होने जा रहा है शीघ्र ही शहरी क्षेत्रों में भी इस अभियान को जारी कर अभियान को बढ़ाया भी जायेगा।
विनोद चमोली, भाजपा, विधायक।
Reported By: Rajesh Kumar












Discussion about this post