अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को देहरादून में पिंक हाफ मैराथन देहरादून 1.0 का आयोजन किया जाएगा। इस दौड़ का आयोजन Vikas Nagar Athletic Club और Pink Panthers Group Uttarakhand द्वारा किया जा रहा है।
मैराथन में 21 किमी, 10 किमी, 5 किमी और 2 किमी फन रन की श्रेणियां होंगी। सभी प्रतिभागियों को मेडल दिए जाएंगे, जबकि विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन में सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था रहेगी, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए Kailash Hospital मेडिकल पार्टनर और Dolphin PG Institute फिजियोथैरेपी पार्टनर के रूप में सहयोग करेगा। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों सहित अन्य राज्यों के धावक भी भाग लेंगे।
परजोत सिंह, अध्यक्ष आयोजन समिति पिंक पैंथर उत्तराखंड
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post