पुरोला पुलिस ने 507.9 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुरोला थाने पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।
कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर उत्तरकाशी पुलिस की अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी। बीते रात्रि (सोमवार) सीओ जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस द्वारा सटीक जानकारी जुटाते चैकिंग के दौरान नौगांव-पुरोला रोड़ से गोविन्द राणा निवास फिताड़ी मोरी को 507.9 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार युवक के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस टीम
SI विक्रम सिंह तोमर
HC अब्बल सिंह
सिपाही ममलेश रावत
सिपाही मनोज
सिपाही विपिन शर्मा
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post