
हरिद्वार। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर धर्मनगरी में वृहद स्तर पर पतंगबाजी की जाती है। पिछले वर्षों में देखने में आया था कि पतंगबाजी में चाइनीज मांझे का प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे न केवल जनहानि हो रही है बल्कि पक्षियों की जान का भी खतरा बना रहता है। चाइनीज मांझे से हो रही जनहानि और पक्षियों की जान का खतरे देखते हुए चाइनीज मांझे के प्रतिबंध और विक्रेताओं और प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर सामाजिक संगठन “युवा- अग्नि” के अध्यक्ष ऋषभ वशिष्ठ और संरक्षक सोम त्यागी के संरक्षक में एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को सौंपा गया।
ज्ञापन में नगर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया कि बसंत पंचमी के अवसर पर कुंभ नगरी, हरिद्वार में बड़े स्तर पर पतंगबाजी होती है जिसमें आजकल चाइनीज मांझे का प्रयोग देखने को मिल रहा है। विगत वर्षों में चाइनीज मांझे के प्रयोग से अनेकों निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और अनेकों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इतना ही नहीं आसमान में उड़ने वाले पक्षियों पर भी भारी खतरा बना रहता है।
आपसे अनुरोध है कि चाइनीज मांझे के इस्तेमाल और भंडारण करने वाले लोगों के खिलाफ वृहद स्तर पर अभियान चलाकर चाइनीज मांझे के स्टॉक को जब्त किया जाए और चाइनीज मांझे के विक्रेताओं और ओर प्रयोग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए, जिससे निर्दोष लोगों की जान बचाने के साथ आसमान में उड़ने वाले पक्षी भी सुरक्षित रह सके।
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post