इसे भी पढ़ें
नई दिल्ली के पालम कैलाशपुरी में रहने वाले राजेंद्र सिंह, पुत्र प्रेम सिंह, मूल निवासी ग्राम भगरड़ी, पोस्ट बजवाड़ा, विकासखंड पाबौ, के खिलाफ पौड़ी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से संबंधित एक असत्य, भ्रामक और संवेदनशील सूचना प्रसारित की गई, जिसके चलते पूरे प्रदेश में अफवाह और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

फेसबुक पर साझा की गई इस फर्जी पोस्ट के कारण मंत्री के परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों को लगातार फोन कॉल आने लगे। इससे परिवार सहित समर्थकों में मानसिक तनाव और चिंता बढ़ गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से सामाजिक शांति भंग करने और मंत्री की प्रतिष्ठा को क्षति पहुँचाने की मंशा से यह गलत सूचना फैलाई।

इस संबंध में मनोज पटवाल द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की निम्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है—
धारा 352
धारा 353(2): सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास
धारा 356: अव्यवस्था फैलाने का प्रयास
पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post