
देहरादून के राजपुर रोड, वन विभाग के समीप दोपहर 3:30 के करीब सड़क पार करते हुए एक पुलिस कर्मी को स्कूटी सवार ने जोरदार टक्कर मारी, स्कूटी पर पीछे बैठी युवती और पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है, वही स्कूटी चालक के स्थिति सही है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद आसपास के लोगों और वन विभाग के कर्मियों द्वारा घायलों की सहायता की गई तथा 108 में कॉल की गई। एंबुलेंस के आने से पहले ही एक निजी वाहन द्वारा घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया।
Reported By: Pawan Kashyap













Discussion about this post