इसे भी पढ़ें
एस.एस. बैडमिंटन अकादमी, देहरादून में आयोजित पॉली किड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट में डालनवाला, राजपुर रोड, वसंत विहार, तुनवाला, मोहकमपुर, रांझावाला और जॉलीग्रांट शाखाओं के 80 से अधिक छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों में खिलाड़ियों ने कौशल, अनुशासन और खेल भावना का बेहतरीन परिचय दिया।
टूर्नामेंट के विजेताओं को संस्थापक निदेशक रंजना महेंद्रू, निदेशक तरुण ठाकुर, आलोक छेत्री, वंदना छेत्री और सिस्टम समन्वयक दिव्या जैन द्वारा ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के बालक-बालिका एकल व युगल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल दिखाया। कक्षा 1–2 डबल्स से लेकर कक्षा 6–8 एकल व डबल्स तक सभी वर्गों में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।












Discussion about this post