Thursday, November 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने हरिद्वार के दो अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

Crime Patrol by Crime Patrol
November 5, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Flag Off
1
VIEWS

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर से हरिद्वार के मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

ये उपकरण कृषि उद्योग विकास परिषद की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य कुंभ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं को सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कुंभ के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार बेहद महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत किया जाना आवश्यक है। मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय के लिए उपलब्ध कराए जा रहे उपकरण आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्राथमिक उपचार देने और मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायक होंगे।

इसे भी पढ़ें

UKD

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा उक्रांद, कालाढूंगी से तारा सिंह नेगी को बनाया प्रत्याशी

November 5, 2026
Chukum village

चुकुम गांव के विस्थापन पर हाईकोर्ट सख्त, चार सप्ताह में वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव अपलोड करने के निर्देश

November 5, 2026
Mukesh Bora

नैनीताल दुग्ध संघ ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सभी के सामूहिक प्रयासों को दिया श्रेय

November 5, 2026
Virasat

कालबेलिया की धूम, वीणा की झंकार और राहुल देशपांडे के सुरों से सजी विरासत की शाम

November 5, 2026

मुख्यमंत्री ने कृषि उद्योग विकास परिषद की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि कुंभ जैसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सरकार और सामाजिक संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित की जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं के आपसी समन्वय से कुंभ मेले का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

चुकुम गांव के विस्थापन पर हाईकोर्ट सख्त, चार सप्ताह में वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव अपलोड करने के निर्देश

Next Post

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा उक्रांद, कालाढूंगी से तारा सिंह नेगी को बनाया प्रत्याशी

Next Post
UKD

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा उक्रांद, कालाढूंगी से तारा सिंह नेगी को बनाया प्रत्याशी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Protests

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

5 months ago
school

स्कूल उड़ाने की धमकी देने वाला छात्र गिरफ्तार, वजह ने सबको किया हैरान

1 year ago
Ganesh Joshi

हॉर्टिटूरिज्म को बढ़ावा, ड्रैगन फ्रूट–कीवी खेती पर जोर, माल्टा-गलगल का एमएसपी तय

11 months ago
Anup Nautiyal

एंजेल चकमा हत्या पर अनूप नौटियाल का सीएम को पत्र

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा उक्रांद, कालाढूंगी से तारा सिंह नेगी को बनाया प्रत्याशी
  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने हरिद्वार के दो अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
  • चुकुम गांव के विस्थापन पर हाईकोर्ट सख्त, चार सप्ताह में वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव अपलोड करने के निर्देश

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

UKD

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा उक्रांद, कालाढूंगी से तारा सिंह नेगी को बनाया प्रत्याशी

November 5, 2026
Flag Off

कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने हरिद्वार के दो अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol