Thursday, November 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चुकुम गांव के विस्थापन पर हाईकोर्ट सख्त, चार सप्ताह में वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव अपलोड करने के निर्देश

Crime Patrol by Crime Patrol
November 5, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Chukum village
1
VIEWS

उत्तराखंड के रामनगर तहसील के आपदा प्रभावित चुकुम गांव के ग्रामीणों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। पिछले कई दशकों से कोसी नदी के कटाव और बाढ़ का दंश झेल रहे ग्रामीणों के विस्थापन को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर विस्थापन के लिए चिह्नित वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रस्ताव केंद्र सरकार के परिवेश पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, केंद्र सरकार की सक्षम समिति को प्रस्ताव अपलोड होने के तीन महीने के भीतर नियमानुसार निर्णय लेने को कहा है। इससे वर्षों से सरकारी फाइलों में अटकी विस्थापन प्रक्रिया को आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

दरअसल, चुकुम गांव के विस्थापन की मांग वर्ष 1993 से उठती आ रही है, लेकिन तीन दशक से अधिक समय बीतने के बावजूद ग्रामीणों को सुरक्षित ठिकाना नहीं मिल पाया है। इस मामले में ग्रामीण गंगा सिंह नेगी, जस्सीराम सहित अन्य लोगों ने जनहित याचिका दायर कर न्यायालय से पुनर्वास की मांग की थी। सुनवाई के दौरान ग्रामीणों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने अदालत को बताया कि कोसी नदी के लगातार कटाव के कारण गांव की करीब 60 से 70 प्रतिशत भूमि नदी में समा चुकी है।

भूवैज्ञानिकों की रिपोर्ट में भी इस क्षेत्र को मानवीय बसावट के लिए असुरक्षित बताया गया है। बरसात के दौरान कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का संपर्क मुख्य क्षेत्र से कट जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन के साथ ही जान-माल की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि चुकुम गांव में कुल 97 परिवार निवास करते हैं। इनमें अनुसूचित जाति के 45 और सामान्य श्रेणी के 52 परिवार शामिल हैं। पुनर्वास प्रस्ताव के अनुसार वैध भूमि स्वामियों को दूसरी जगह समान क्षेत्रफल की भूमि उपलब्ध कराने की योजना है, जबकि अनधिकृत रूप से रह रहे परिवारों को आवासीय उद्देश्य से 250 वर्ग मीटर भूमि देने का प्रस्ताव है।

सरकार की ओर से पुनर्वास के लिए रामनगर वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज में प्लॉट संख्या 50 की करीब 45 हेक्टेयर वन भूमि चिह्नित की गई है। हालांकि, वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया लंबित होने के कारण अब तक विस्थापन की योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। इससे पहले हाथीडंगर क्षेत्र में भी विस्थापन के लिए भूमि चिह्नित किए जाने की चर्चा सामने आई थी, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

चुकुम गांव की भौगोलिक स्थिति भी ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के नजदीक होने के कारण यहां मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा भी बना रहता है। दूसरी ओर, हर साल बरसात में बाढ़ और भू-कटाव के चलते ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर रहना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें

Flag Off

कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने हरिद्वार के दो अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026
Mukesh Bora

नैनीताल दुग्ध संघ ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सभी के सामूहिक प्रयासों को दिया श्रेय

November 5, 2026
Virasat

कालबेलिया की धूम, वीणा की झंकार और राहुल देशपांडे के सुरों से सजी विरासत की शाम

November 5, 2026
Press Meeting

भूलेख केंद्रों के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को मिले समान कार्य-समान वेतन का लाभ: रघुनाथ सिंह नेगी

November 5, 2026

अब हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य के वन सचिव को चार सप्ताह के भीतर वन भूमि डायवर्जन का प्रस्ताव परिवेश पोर्टल पर अपलोड करने और केंद्र सरकार की क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति को इसके बाद तीन महीने के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने राज्य सरकार को चुकुम और अमरपुर के प्रभावित निवासियों के पुनर्वास के लिए बिना देरी प्रभावी कदम उठाने को भी कहा है।

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद 1993 से विस्थापन की राह देख रहे ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि, अब असली चुनौती निर्धारित समयसीमा में वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर पुनर्वास को धरातल पर उतारने की होगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बार उन्हें बाढ़ और कोसी नदी के कटाव के खतरे से स्थायी निजात मिल सकेगी।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/11/Untitled-design-2026-11-05T115018.049.mp4

दुष्यंत मैनाली,
अधिवक्ता, उत्तराखंड हाईकोर्ट

Reported By: praveen Bhardwaj

Previous Post

नैनीताल दुग्ध संघ ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सभी के सामूहिक प्रयासों को दिया श्रेय

Next Post

कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने हरिद्वार के दो अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

Next Post
Flag Off

कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने हरिद्वार के दो अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Uttarkashi

उत्तरकाशी में RTE के तहत 25% आरक्षित सीटों पर ऑनलाइन प्रवेश शुरू

8 months ago
उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नलूणा क्षेत्र में भूस्खलन, यातायात ठप

उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नलूणा क्षेत्र में भूस्खलन, यातायात ठप

1 year ago
AIIMS Rishikesh

एम्स ऋषिकेश में तीन दिवसीय मेडिकल पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ

12 months ago
Press

मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और सुशासन का स्वर्णिम अध्याय: गणेश जोशी

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने हरिद्वार के दो अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
  • चुकुम गांव के विस्थापन पर हाईकोर्ट सख्त, चार सप्ताह में वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव अपलोड करने के निर्देश
  • नैनीताल दुग्ध संघ ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सभी के सामूहिक प्रयासों को दिया श्रेय

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Flag Off

कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने हरिद्वार के दो अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026
Chukum village

चुकुम गांव के विस्थापन पर हाईकोर्ट सख्त, चार सप्ताह में वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव अपलोड करने के निर्देश

November 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol