इसे भी पढ़ें
आगामी कुंभ मेला की तैयारियों के तहत मेला प्रशासन ने घाटों को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए निरीक्षण तेज कर दिया है। सोनिका के निर्देशन में सोमवार को अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती ने अभियंताओं की टीम के साथ स्वर्गाश्रम क्षेत्र के घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वेद निकेतन, गंगा दर्शन, लक्ष्मी नारायण, साधु समाज, वानप्रस्थ, बॉम्बे और किरमोला सहित कुल 16 घाटों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों के साथ घाटों की मरम्मत, सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।
अपर मेलाधिकारी ने संबंधित विभागों को घाटों पर पर्याप्त रेलिंग लगाने, जलधारा के पास सुरक्षा चेन लगाने और साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई विभाग को सभी कार्य तय समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम स्नान की सुविधा मिल सके।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post