
चारधाम यात्रा शुरू होने में अब महज चार दिन का समय बाकी है, 19 अप्रैल से यात्रा का विधिवत आगाज होगा और इसी दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, ऐसे में हरिद्वार से लेकर पर्वतीय जिलों तक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं, हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ऋषिकुल मैदान में 20 ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं, जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी, प्रशासन का फोकस इस बार यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने पर है, जिसके लिए ट्रैफिक, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाएं और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत प्लान तैयार किया गया है,
डीएम ने बताया कि व्यापारियों, होटल संचालकों और अन्य हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें कर समन्वय स्थापित किया जा चुका है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, प्रशासन का दावा है कि इस बार बेहतर प्रबंधन के साथ श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।
मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post