हल्द्वानी के मोटाहल्दु के मदरसन कंपनी में बीते दो दिनों से चल रहा श्रमिकों का वेतन विवाद अब थमता हुआ नजर आ रहा है एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिकों की कुल 14 मांगों में से 12 मांगों को मान लिया गया है, जिसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है हालांकि अभी भी दो मांगें शेष हैं, जिन पर संबंधित विभाग द्वारा सुनवाई की जा रही है और जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिया गया है
वहीं एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि श्रमिक शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान कुछ अराजक तत्व मौके पर पहुंच गए और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की पुलिस ने ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
मंजूनाथ टीसी एसएसपी हल्द्वानी
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post