
नैनीताल के डीएसए मैदान में खेली जाने वाली ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट 100वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। जिसे लेकर नैनीताल की डीएसए संस्था ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
आज आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने बताया ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के 100 वर्ष पूरे होने पर इसबार इस टूर्नामेंट को भव्य स्वरूप देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा 4 जून से शुरू होने जा रही इस प्रतियोगिता में पंजाब, मुंबई, महाराष्ट्र, यूपी, सहित 40 टीम प्रतिभाग करने जा रही है। विगत वर्षों से इस वर्ष प्राइज मनी बढ़ाने के साथ ही संस्था ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को आने-जाने का यात्रा भत्ता देने का निर्णय लिया है।
मनोज जोशी, महासचिव डीएसए
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post