श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ धाम, प्रधान कार्यालय जोशीमठ, उखीमठ, देहरादून, सभी यात्री विश्राम गृहों, संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों में झंडारोहण हुआ।

अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने शुभकामनाएं देते हुए अमर शहीदों को नमन किया और सभी से देश के विकास में योगदान का आह्वान किया। ज्योर्तिमठ में 15 वरिष्ठ महिला नागरिकों को सम्मानित किया गया, जिनके पास आज़ादी से पहले और बाद का अनुभव है।
श्री ओंकारेश्वर मंदिर, संस्कृत महाविद्यालय रूद्रप्रयाग, बीकेटीसी देहरादून कार्यालय, श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में भी झंडारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इन कार्यक्रमों में बीकेटीसी के अधिकारी-कर्मचारी, पुजारीगण, पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय नागरिक और तीर्थ पुरोहितगण शामिल हुए।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post