
भाजपा वरिष्ठ नेता एवं श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून में दिया गया संबोधन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता को रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए 8260.72 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास कर विकास की बड़ी सौगात दी, जो उनके उत्तराखंड प्रेम को दर्शाता है।
द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तराखंड ने 25 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। चारधाम परियोजना, ऑल वेदर रोड और पर्यटन से जुड़े प्रयासों ने राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। उन्होंने देवभूमि की संस्कृति, परंपरा और वीरता की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल, राज्य सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और हजारों लोग उपस्थित रहे, जिससे स्थापना दिवस का रजत जयंती समारोह गरिमामय बना।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post