
पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद में उच्च न्यायालय नैनीताल की सख्त टिप्पणियों के बाद जन प्रहार ने विरोध तेज कर दिया है।
आज कार्यकर्ताओं ने पिटकुल मुख्यालय के बाहर ऊर्जा मंत्री की भूमिका के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। प्रदर्शन में संयोजक सुजाता पॉल, सहसंयोजक पंकज सिंह क्षेत्री और प्रवक्ता रविन्द्र गुसाईं सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मामला केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि न्यायालय की गरिमा और शासन की जवाबदेही से जुड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जन प्रहार ने चेतावनी दी है कि यदि अवमानना प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post