इसे भी पढ़ें
लोनिवि सचिव पंकज कुमार पाण्डेय ने भटवाड़ी तहसील के सुनियोजित विकास के लिए जिला सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और विद्युत सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि विकास धरातल पर दिखाई देना चाहिए।
सचिव ने वर्ष 2025–26 की जिला योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा।
चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उन्होंने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर बीआरओ और लोनिवि अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों के सुधार और मार्ग को सुरक्षित व सुगम बनाने के सख्त निर्देश दिए।
सुरेश चौहान ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने को कहा। प्रशासन ने यात्रा शुरू होने से पहले सभी बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।
Reported By: Gopal Nautiyal














Discussion about this post