राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने वर्ष 2023 के पटवारी और जेई भर्ती घोटाले के अभियुक्त व भाजपा के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि जमानत पर बाहर आए धारीवाल बेरोजगार अभ्यर्थियों को गवाही न देने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं और गवाही देने पर धमका रहे हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल व पदाधिकारियों ने पीड़ित अभ्यर्थियों के साथ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मुकदमे की जांच धीमी गति से चल रही है और गवाहों को अब तक बुलाया नहीं गया है।
आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने मामले में हरिद्वार पुलिस कप्तान सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर गवाहों को डराना-धमकाना निष्पक्ष जांच के लिए हानिकारक है और ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post