
पटेलनगर क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का रिश्तेदार था। पीड़ित शराफत के सहारनपुर में करोड़ों की जमीन के सौदे और मिलने वाली बड़ी रकम की जानकारी आरोपी बुशरान राणा को थी, जो उसकी फुफेरी बहन का पति है। इसी लालच में बुशरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और वारदात वाली रात बदमाशों को घर दिखाकर खुद मौके से हट गया।
रात के समय बदमाशों ने तमंचों और चाकू के बल पर घर में घुसकर परिजनों से मारपीट की और नकदी व ज्वेलरी लूट ली, लेकिन जमीन का सौदा कैंसिल हो जाने के कारण उन्हें सिर्फ करीब एक लाख रुपये और कुछ गहने ही हाथ लगे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पांचों आरोपियों को तेलपुर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से 91 हजार 950 रुपये, दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो चाकू और एक आलानकब बरामद किया गया है। लूटी गई बाकी ज्वेलरी की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।
अजय सिंह,एसएसपी देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post