राजधानी Dehradun के डालनवाला क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक मकान के गेट को तोड़ दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार शाम करीब आठ बजे की है। आरोपी चालक गुनीत सिंह (43), निवासी इंदर रोड, को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले एक कार, फिर स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।
हादसे में स्कूटी सवार राहुल और मोटरसाइकिल सवार रोहित फिलिप्स (48) व उनके बेटे अनुज फिलिप्स (22) घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान रोहित फिलिप्स की मौत हो गई।
बताया गया कि आरोपी की कार ने आगे बढ़ते हुए सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया और अंत में ओल्ड सर्वे रोड स्थित एक मकान ‘छाबड़ा निवास’ के गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post