प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध के मामलों को लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने खासकर राजधानी देहरादून में बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देहरादून में लगातार हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे साफ है कि कानून-व्यवस्था पर प्रशासन की पकड़ कमजोर हो गई है।
ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार के मामलों पर भी सरकार से जवाब मांगा।
ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post